द्वारका में चार बदमाशों ने घर के दरवाजे और खिड़की पर की फायरिंग, ईंट-पत्थर फेंके

Sanchar Now
3 Min Read

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी दिल्ली में बदमाशों पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन बदमाशों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। अब ऐसा ही एक वीडियो द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके का वायरल हो रहा है। जिसमें चार युवक एक घर पर फायरिंग कर रहे हैं और दरवाजे पर जोर-जोर से ईंट-पत्थर मार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गलि में चार बदमाश आते हैं और एक घर के दरवाजे पर और खिड़की पर फायरिंग करने लगते हैं। बदमाश सिर्फ फायरिंग ही नहीं बल्कि घर पर ईंट-पत्थर भी फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना 12 जनवरी की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बदमाश लड़के किस तरह से बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं। हालांकि बदमाशों के इतना कुछ करने के बाद भी गली में आस पास के घरो में कोई हलचल होती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि ये सब करने के बाद चारो मौके से फरार जाते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि बदमाशों ने इस तरह की वारदात क्यों अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले भी हुई थी इस तरह की घटना    

बता दें कि इससे पहले हालही में ऐसी ही एक घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से सामने आई थी। यहां गैंग्स ऑफ वासेपुर की तरह बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर पेट्रोल बम फेंके थे और गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पेट्रोल बम फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक लाल बाग इलाके में गोपी और साहिल का गैंग चलता है। दोनों गैंग में अक्सर भिड़ंत होती रहती है। हालांकि दिल्ली पुलिस क्राइम पर लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें  BPL परिवारों को 8 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा आयोडीन नमक... धामी कैबिनेट में इन जरूरी फैसलों पर लगी मुहर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment