Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा की बादलपुर पुलिस ने एक ऐसी कलयुगी मां को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने आज शुक्रवार को दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए तत्काल आरोपी महिला को बादलपुर थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, आरोपी महिला सोनम मूल रूप से जिला हापुड़ के थाना पिलखवा क्षेत्र के गांव परतापुर की रहने वाली थी। सोनम ने अपने घर वालों से बिना बताए पिलखवा के रहने वाले साहिल से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की हुई थी। 2021 में साहिल एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल चला गया। उसके बाद आरोपी महिला सोनम बादलपुर थाना क्षेत्र में सोनू नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। अब कुछ दिनों पहले साहिल जेल से छूट गया था जिसके कारण महिला को डर था कि वह उसकी हत्या कर देगा।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी महिला सोनम ने जनपद हापुड़ के थाना पिलखवा निवासी साहिल से बिना घर की अनुमति के प्रेम विवाह किया था। जिस कारण सोनम का अपने मायके में आना जाना बंद था। आरोपी महिला और साहिल के दो बच्चे थे। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपसी विवाद हो गया जिसके चलते साहिल ने कई बार सोनम के साथ मारपीट की थी। उसके बाद 2021 में साहिल ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी जिसके बाद गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने साहिल को जेल भेज दिया था। इसके बाद से आरोपी महिला सोनम बादलपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा निवासी सोनू के साथ लिविंग रिलेशन में रहने लगी। सोनू से महिला को एक लड़का पैदा हुआ था।
पुलिस पूछताछ में सोनम ने बताया कि साहिल का फोन आया था कि मैं जेल से छूट कर बाहर आ गया हूं। जिस कारण उसे डर लगने लगा कि साहिल जेल से छूट गया है और कहीं वह मुझे वह मेरे बच्चों को परिवार सहित ना मार दे जिस कारण वह है काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। इसी के चलते उसने अपने दोनों बच्चों (06 वर्ष की लड़की व 04 वर्ष का लड़का) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।