शामली में पत्नी ने पति का रेता गला, रात में सोते समय चाकू से किया हमला, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Sanchar Now
3 Min Read

शामली: यूपी के शामली जिले में पति-पत्नी के पावन रिश्ते को कलंकित करने की वारदात सामने आई है. देर रात घर में सो रहे पति पर पत्नी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते हुए पति की गर्दन को रेत दिया. गर्दन पर छुरी लगते हुए पति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

जिसके बाद शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुंचे और घायल पति को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया. जहां से गंभीर हालत मे घायल को मेरठ हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया है. पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

रेत दी पति की गर्दन

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार का है. जहां एक पत्नी ने पति की गर्दन को रेत दिया है. घायल पति का नाम खुर्शीद है. आरोपी सुमय्या व खुर्शीद की शादी 8 साल पहले हुई थी, जिनके तीन बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की गृहस्थी 5 साल तक तो ठीक चली लेकिन पिछले 3 साल से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है.

तलाक को लेकर झगड़ा

कई बार पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है. आरोप है कि पति खुर्शीद पत्नी सुमय्या से तलाक चाहता था. जिसके विरोध में सुमय्या ने रात मे सोते समय पति खुर्शीद की गर्दन काट दी. आरोप है कि पति खुर्शीद मारपीट कर रहा था. जिसके विरोध ने पत्नी सुमय्या ने इस घटना को अंजाम दिया है. सुमय्या ने पति खुर्शीद की गर्दन को रेत दिया.

पढ़ें  हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी चीखने-चिल्लाने की आवाज, नजारा देख सहमी लड़कियां… तीन के खिलाफ FIR

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला

खुर्शीद गंभीर घायल हो गया और शोर शराबा शुरू कर दिया.जिसके बाद मौहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और खुर्शीद को घायल हालत मे शामली जिला अस्पताल मे भर्ती कराया. जहां से गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जहां पर खुर्शीद का इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सुचना पर आनन फ़ानन मे पुलिस मौक़े पर पहुँची और आरोपी पत्नी को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

घायल के भाई की तहरीर पर केस दर्ज

इस मामले में सीओ सिटी अमरदीप का कहना है कि शामली सिटी के सिलेक्ट बिहार में एक पत्नी ने गृह अखिलेश के चलते अपने पति पर धारदार हथियार से हमला किया है. जिसमें घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment