टोल प्लाजा से जबरन गाड़ी निकलने के विवाद में दबंगो ने टोलकर्मी से साथ कि मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर दबंगों ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। कार सवार दबंग टोल पर बंद लाइन से अपनी गाड़ियों को बिना टोल दिए निकाल रहे थे। टोल पर मौजूद महिला कर्मी से दबंगो ने बदसलूकी की जिसके बाद वहां पर कर्मचारी ने जब दबंगों को रोका तो उन्होंने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है वहीं पीड़ित टोल कर्मी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, टोल पर टोल वसूली को लेकर लगातार मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं गौतम बुध नगर में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे वे के दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को दबंगों ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। वही टोल प्लाजा पर महिला टोलकर्मी से बदसलूकी भी की। जिसके बाद पीड़ित टोलकर्मीयो ने दादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित अरविंद सिकरवार ने बताया कि वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत है मंगलवार की दोपहर में कार सवार दबंग बंद लाइन से बिना टोल दिए गाड़ियां निकाल रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया और उनसे कहा कि आप दूसरी लाइन से गाड़ी निकालने इस लाइन का सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है जिसके कारण इस लाइन को बंद किया गया है इतना सुनते ही दबंगों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी मारपीट की पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पढ़ें  नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऐसे करे आवेदन

टोल कर्मी के साथ मारपीट की सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने किस तरीके से टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की दबंग कई लोग थे जिन्होंने कई बार टोल कर्मी के साथ मारपीट की वहां पर अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन दबंग बार-बार टोल कर्मी के साथ मारपीट करते हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं दबंग मारपीट करने के बाद अपनी गाड़ियों को बिना टोल दिए ही वहां से निकाल कर चले गए।

मारपीट की घटना के बाद टोल कर्मी ने दादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment