मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्राधिकरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ आयोजन।

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तिरंगा फहराया। समारोह में सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से समा बांध दिया। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीईओ एनर्जी रवि कुमार ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह तिरंगा यात्रा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में गांव से होकर गुजरेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ देशभक्ति पर आधारित समूह गान व शांति मसाला से हुआ। देशभक्ति की गीतों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और जलियांवाला बाग की घटना पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद अपने संबोधन में सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि टैलेंट आज भी हमारे देश के गांव में बसता है यह बात सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर उन्होंने कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से जो समाज मिला है हमें उसे और बेहतर बनाकर आने वाली वीडियो को सौपना चाहिए। आजादी के 75 साल में हमने बहुत कुछ पाया है फिर भी अभी काफी चीजों में और बेहतर करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि हमने अब तक क्या हासिल किया है और क्या कमियां रह गई हैं उनको दूर किया जाना चाहिए। रवि कुमार एनजी ने कहा कि जाति धर्म, खान-पान और वेशभूषा आदि में जितनी विविधता हमारे देश में है उतनी दुनिया में कहीं नहीं है। फिर भी हम मजबूत लोकतंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीईओ ने जल प्रदूषण की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज हम बोतल का पानी पी रहे हैं पहले ऐसा नहीं था आप किसी भी गांव में जाकर स्वच्छ पानी पी सकते थे हमें पानी को सुरक्षित करना होगा। महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि हम सबको हमारी बेटियों व महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज देने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व को मिलकर मनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी दिनचर्या में बहुत व्यस्त हो गए हैं राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए भी हम समय नहीं निकाल पाते यह गलत है। उन्होंने कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिए कि हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जैसे संस्थान में काम करते हैं। हमें कोशिश करनी चाहिए कि जो भी व्यक्ति हमारे पास अपनी पीड़ा लेकर आए वह यहां से खुश होकर जाए। हमें और अधिक संवेदनशील बनाकर यहां के किसानों, आवंटियों, उद्यमियों व सभी निवासियों के दर्द को समझना होगा। उन्होंने कहा कि अपने व्यवहार से कार्यप्रणाली से प्राधिकरण के प्रति परसेप्शन को बदलना होगा

पढ़ें  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

प्राधिकरण के एसीईओं आनंद वर्धन ने कहा कि भारत के लोकतंत्र जैसा सुंदर और मजबूत लोकतंत्र दुनिया में कहीं नहीं है। वही एसीईओ अमनदीप डुली ने आजादी के बलिदानों को याद करते हुए हमारे देश की सभी सेनाओं के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा सुंदर शहर बनाने के लिए यहां के निवासियों आवासीय व सामाजिक संस्थाओं उद्यमियों किसने सभी के प्रति भी आभार जताया कार्यक्रम का संचालन ओएसडी विशु राजा और अर्चना द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत पांडेय, ओएसडी नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment