छात्रों के बेहतर भविष्य की राह खोलेगा भारत शिक्षा एक्सपो, भविष्य में शिक्षा की परिकल्पना पर होगी चर्चा

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहयोग से भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में उभरते हुए शिक्षा हब नॉलेज पार्क दो में 11 से 13 नवंबर तक चलने वाले इस बहु प्रतीक्षित तीन दिवसीय आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्घाटन 11 नवंबर को सुबह 11:00 बजे उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। इस एक्स्पों में शामिल होने वाले सभी छात्रों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

दरअसल, भारत शिक्षा एक्सपो असीमित शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और सामूहिक रूप से काम करने के लिए एक मंच तैयार करेगा। यह एक्सपो भविष्य की पीढ़ी के लिए शिक्षा कैसी हो इसकी कल्पना करने के लिए शिक्षा को छात्रों और शैक्षणिक नीति निर्माता को एक साझा मंच प्रदान करेगा। ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क शिक्षा के हब के रूप में उभरा है। यहा इनोवेशन और शैक्षणिक उत्कृष्ट के लिए भरपूर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कोशिश है की नॉलेज पार्क में आधुनिक तकनीक के जरिए छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा पर मिल सके। इस एक्सपो में कक्षा 10 से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र भाग ले सकते हैं जिनको एक्सपोमार्ट पहुंचने पर एक ऑनलाइन आवेदन करते हुए निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का प्रारूप इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शिक्षा का संपूर्ण स्पेक्ट्रम प्रदर्शित हो सके। इससे स्वदेशी प्रतिभाओं का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कॉर्पोरेट बॉन्डिंग के लिए भी मंच प्राप्त होगा। इसके जरिए इनोवेशन उद्यमिता और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्व बाजार की बढ़ती मांगों को देखते हुए छात्रों को तैयार करना है। इस एक्सपो में वर्कशॉप राउंड, टेबल डिस्कशन व इंटरएक्टिव लैब आदि से शिक्षा के क्षेत्र में और निखार आएगा। भारत शिक्षा एक्सपो में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक हर स्थान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में सिटी पार्क सहित चार पार्क जल्द बनेंगे खास, जल्द टेंडर निकलेगा प्राधिकरण

इंडिया एक्सपो मार्केट के सीईओ सुदीप सरकार ने बताया कि भारत शिक्षा एक्सपो 2024 शैक्षणिक उत्पादों सेवाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और उद्योग अकादमी की साझेदारी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेगा। शिक्षा क्षेत्र का इस व्यापक समागम में उपस्थित लोगों को विश्वविद्यालय और बिजनेस स्कूलों से लेकर सरकारी संघो, नीति निर्माता और कौशल विकास संस्थाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं के साथ जुड़ने का अनूठा अवसर मिलेगा। इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने कहा उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से आयोजित होने वाले भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में हैकाथॉन, आइडियाथॉन, स्टार्टथॉन, डिजाइन थिंकिंग सेशन, काउंसलिंग सेशन, सफलता की कहानी, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और ज्ञान साझा करने के सेशन जैसे से शिक्षा के क्षेत्र में ओर निखार आएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment