15 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, देखें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खत्म होने के बाद अब फैंस की निगाहें वनडे विश्व कप (ODI World Cup Tentative Schedule)पर बनी हुई है। बता दें कि विश्व कप के आगाज में सिर्फ 4 महीनों का वक्त रह गया है, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

इस साल भारत की मेजबानी में ये टूर्नामेंट खेला जाना है, जिसका क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आगाज और खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। हाल ही में वनडे विश्व कप का संभावित शेड्यूल का एलान हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

ODI World Cup 2023 का Tentative Schedule आया सामने

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है, जबकि 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग इंग्लैंड और रनरअप रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच भिड़त होगी।

15 अक्टूबर को खेला जा सकता है भारत-पाक का महामुकाबला

इसके अलावा टूर्नामेंट का हाई वोल्टेज भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जा सकता है। वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप की शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

9 जगहों पर लीग मैच खेलेगी टीम इंडिया

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर- चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर- दिल्ली
  • भारत बनाम पाकिस्तान- 15 अक्टूबर- अहमदाबाद
  • भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर- पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर- धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर- लखनऊ
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नंवबर- मुंबई
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर- कोलकाता
  • भारत बनाम क्वालीफायर- 11 नवंबर- बेंगलुरु
पढ़ें  सलमान खान को फिर मिली मारने की धमकी, मैसेज भेजकर मांगे 2 करोड़

टूर्नामेंट के बड़े मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला है, जो 29 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सामना 4 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment