इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग टी 20 मैचों के ग्रेटर नोएडा में आज होगा आगाज

Sanchar Now
1 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) टी 20 मैच आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली मुंबई चैंपियंस और क्रिस गेल की कप्तानी वाली तेलंगाना टाइगर के बीच होगा। प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमें यहां पहुंचने लगी हैं।

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में छ्ह टीमें हिस्सा ले रही है जिनमे वीवीआईपी यूपी और रेड कारपेट दिल्ली की टीम में स्टेडियम में पहुंची थी। वीवीआईपी यूपी के कप्तान सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, हर्षल गिव्स, ऑलराउंडर थिसारा परेरा, मुन्नाफ पटेल जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान तक पहुंचे। वही मैदान और पिच का जायजा लेने के बाद दक्षिणी अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज रेड कारपेट दिल्ली के कप्तान हर्षल गिव्स काफी प्रसन्न नजर आए। ग्राउंड स्टाफ ने बातचीत में बताया कि पिच पर तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों को मदद मिलेगी इसलिए यहां पर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा ।

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग टी 20 मैच का 23 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के मैचों का प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स, डीडी स्पोर्ट्स और फेनकोड पर किया जाएगा. बुक माई शो पर टिकट बुक किया जा सकेगा।

पढ़ें  तेलंगाना टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान लीजेंड्स को एक रन से हराया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment