‘तुम्हारी वजह से इंडिया का नाम खराब होता है’- उर्फी जावेद को देख भड़का ये शख्स, एक्ट्रेस ने फिर दिखाया ऐसा गुस्सा, करना पड़ा बीच-बचाव

Sanchar Now
3 Min Read

उर्फी जावेद (Urfi Javed) के कपड़े हमेशा ऐसे होते हैं जिसे देखकर लोगों का दिमाग ही चकरा जाता है. लेकिन हाल ही में उर्फी मुंबई एयरपोर्ट जैसे ही पहुंचीं तो उन्हें देखकर एक शख्स इतना ज्यादा आग बबूला हो गया कि वो उर्फी को देखकर उन्हें खरी खोटी सुनाने लगा. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों की काफी देर तक तू-तू-मैं-मैं हुई. उर्फी जावेद का ये झगड़े वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिखाया बदन

उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुंबई एयरपोर्ट पर हर तरफ से खुली ड्रेस पहनकर पहुंचीं. एक्ट्रेस ने ब्रा पहने बिना ही पीछे और साइड से इतनी खुली ड्रेस पहन ली थी कि सब कुछ कैमरे में कैद हो रहा था. इस एक्सपोजिंग ड्रेस को पहनकर उर्फी जैसे ही एयरपोर्ट पर आईं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई.

भड़क गया शख्स

उर्फी (Urfi Javed) की ये एक्सपोजिंग ड्रेस देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद एक शख्स इतना ज्यादा भड़क गया कि वो उर्फी को सुनाने लगा. इस शख्स ने उर्फी को सुनाते हुए कहा- टऐसे कपड़े पहनना भारत में अलाऊ नहीं है. इंडिया का नाम खराब कर रही हो. ये गलत है…इंडिया का नाम खराब होता है हम लोगों का.ट

उर्फी ने दिया ये जवाब

इस शख्स की बातें सुनकर उर्फी भड़क गईं. उर्फी ने पलट कर ऐसा जवाब दिया कि बात काफी ज्यादा बढ़ गई. उर्फी ने कहा- ‘आपके बाप का कुछ जा रहा है क्या? नहीं जा रहा है ना आपके बाप का ? तो जाओ अपना काम करो. अंकल अपना काम करो.’ बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक लड़की बीच बचाव करने आई. इस लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उर्फी जावेद की टीम मेंबर है.

पढ़ें  'Hardik Pandya क्या चांद से उतर कर आए हैं', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कही मुंबई इंडियंस के कप्तान के लिए यह बात

नशे में धुत शख्स ने किया हैरसमेंट

इससे पहले उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि फ्लाइट में हैरसमेंट का शिकार हुई हैं. उर्फी मुंबई से गोवा जा रही थीं तभी फ्लाइट में बैठे नशे में धुत इंसान उनके साथ बदसलूकी करने लगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment