बुलंदशहर में मासूम की पटककर हत्या; मां के पास सो रही थी 3 माह की बच्ची, महिला गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में महिला ने मामूली विवाद के बाद मां की गोद से छीनकर 3 माह की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी महिला का मृतक बच्ची की मां से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने मासूम को जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये सनसनीखेज वारदात बुलंदशहर के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के गांव हिनोट में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अंतिम का दो दिन पहले मृतक बच्ची के पिता प्रसाद से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

आज भी आरोपी महिला का पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने बच्ची को उसकी मां की गोद से छीना और फर्श पर कई बार पटककर मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी महिला से बच्ची को छुड़वाने की कोशिश भी की गई। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने UP पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी महिला गिरफ्तार

शिकारपुर के डीएसपी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि महिला अंतिम का पीड़ित परिवार से कई बार झगड़ा हो चुका था। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने मासूम बच्ची को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

पढ़ें  लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों का प्रस्ताव खारिज किया

मध्य प्रदेश के सतना में भी 20 दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। 3 माह के बच्चे की एक युवक ने हत्या कर दी थी। आरोपी का बच्चे के पिता से विवाद था। जिसका बदला लेने के लिए उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी छोटू चौधरी को अरेस्ट किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के भतीजे ने प्रिंस पांडेय का थैला उठा लिया था। इस पर दोनों का झगड़ा हुआ था। छोटू ने इस रंजिश में उसके बेटे को मार डाला।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment