स्कूल में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख लंच ब्रेक में मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Sanchar Now
2 Min Read

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले 8 साल और 10 साल साल के दो छात्रों ने मिलकर रेप किया. पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

मामला गोंडा जिले के धानेपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां 8 और 10 साल के दो बच्चों ने साथ में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया. आरोप है कि दोनों छात्र बच्ची को लंच टाइम में अपने साथ बहलाकर स्कूल के पीछे ले गए. फिर दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची जब घर लौटी तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोप है कि बच्ची के पिता मामले की शिकायत लेकर स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचे तो, उन्होंने उनकी शिकायत नहीं सुनी. उन्हें स्कूल से भगा दिया, इसके बाद वो पुलिस की शरण में पहुंचे. मामला सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों नाबालिगों ने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट देखकर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया.

मामले की जांच जारी

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को बच्ची के साथ घिनौना कृत्य कर किया गया है. मामले की जांच की जा रही है, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  पत्नि करती रह गईं कॉल, सिपाही ने फंदे से लटककर दे दी जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment