शादी का झांसा देकर दारोगा कर रहा था शिक्षिका का यौन शोषण, ADG के आदेश पर केस दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली में दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है. पीड़ित युवती एक टीचर है. उसका आरोप है कि दारोगा ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया. फिर शारीरिक संबंध बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं. इसके बाद दारोगा ने उसे धोखा दे दिया. कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन के आदेश पर दरोगा सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती प्राइवेट स्कूल में टीचर है. शिक्षिका ने गुरुवार को बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 2017 में बरेली की कोतवाली की जंक्शन चौकी इंचार्ज रहे दारोगा सिद्धार्थ शर्मा से उसकी दोस्ती हुई. इसके बाद दारोगा ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसने महिला टीचर की कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं. बाद में उन्हीं तस्वीरों के वायरल करने के बहाने से वह महिला टीचर को ब्लैकमेल करने लगा.

आरोप है कि 26 जून 2023 को दारोगा ने अपने बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क में स्थित फ्लैट पर बुलाकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए. इसके कुछ दिन बाद जन्मदिन के मौके पर उसके 1 लाख रुपये के उपहार भी हड़प लिए. जब महिला टीचर ने उससे शादी की बात कही तो दरोागा सिद्धार्थ शर्मा टालमटोल करने लगा. इसी बीच उसे पता चला कि दारोगा सिद्धांत शर्मा का एक और लड़की से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों शादी करने वाले हैं.

पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पर लगाया बैन

अश्लील फोटो और चैट वायरल करने की दी धमकी

युवती ने शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि जब उसने दरोगा सिद्धार्थ शर्मा से दूसरे लड़की के बारे में जानना चाहा तो कुछ भी न बताते हुए धीरे-धीरे उसे दूरियां बढ़ाना शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने नाराजगी जताई तो दरोगा सिद्धार्थ शर्मा ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए फोटोग्राफ्स और चैटिंग वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह काफी डर गई.

दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर कोतवाली में दरोगा सिद्धांत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, दारोगा सिद्धार्थ शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए झूठा फंसाने की बात कही है. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर दारोगा सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment