रिहायशी सेक्टरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश, जन सुनवाई में शिकायतों का किया निस्तारण

Sanchar Now
1 Min Read
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की, जिसमें ग्रामीणों ने गांव सैनी में अतिक्रमण हटाने की मांग की। सेक्टर 1 के निवासियों ने सेक्टर एक में साफ-सफाई और पौधरोपण करने की मांग की। गांव कासना के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिलाने की मांग की।
एसीईओ ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को कराने के निर्देश दिए। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा है। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांशु वर्मा व विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
पढ़ें  पुलिस कमिश्नर ने पुलिस चौकी और एसीपी दो न्यायालय मजिस्ट्रेट के भवन का किया उद्घाटन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment