ग्रेनो वेस्ट से10 दिन में ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 और पतवाड़ी गांव के पास बने ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। दोनों जगह की ग्रीन बेल्ट में पूर्व से चल रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। इसके बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम खुद इसे हटा देगी।

उन्होंने ग्रीन बेल्ट का रखरखाव और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय डीजीएम उद्यान एसके जैन और वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र भी मौजूद रहे।

बता दें, कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाकर रखरखाव और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में जल्द बनेगा तिलपता बाईपास, लोगो को जाम से मिलेगी निजात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment