लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़िया के साथ चार गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए, ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी चोरी की गाड़ियाँ कम दाम पर खरीद दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो, ब्रेजा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट तमंचा कारतूस भी बरामद किया हैं।

दरअसल, बीटा 2 पुलिस की गिरफ्त में बैठे हुए मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मूल्ला, इंद्रजीत, सलाउद्दीन उर्फ अकबर अली और मोहम्मद हारुन अंतरराज्यीय गैंग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई है, जो इन्होंने गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी की थी और बेचने के लिए नोएडा आए थे।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रवीण त्यागी को चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ कोतवाली बीटा-2 इलाके में स्थित डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया था। प्रवीण त्यागी से हुई पूछताछ के आधार पर कोतवाली बीटा पुलिस ने 10 अप्रैल को मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। सरफराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने साथी फरमान और इमरान के साथ मिलकर गुरूग्राम हरियाणा से चोरी की थी।

पुलिस को पूछताछ में सरफराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने और इमरान के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा से कई लग्जरी गाड़ी चोरी की है और उन चोरी को बेचने के लिए हारून, सलाउद्दीन, इंद्रजीत को अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया है. पुलिस टीम सरफराज और स्कॉर्पियो के साथ जब अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे तो मेट्रो स्टेशन नीचे एक ब्रेजा गाड़ी में हारुन, सलाउद्दीन और इंद्रजीत खड़े मिले. पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी ब्रेजा बरामद कर ली। सरफराज ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी थाना सिविल लाइन गुरुग्राम से, स्कॉर्पियो गाड़ी सेक्टर 9 थाना गुरुग्राम से और ब्रेजा गाड़ी को अप्रैल को दिल्ली से चोरी किया था. गाड़ियों के संबंध में संबंधित थानों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।

पढ़ें  नोएडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो गाड़ियों को चोरी और चोरी की गई गाड़ियों को कम दामों में खरीद कर दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं और पुलिस से बचाने के लिए उन पर नंबर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं. सरफराज एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और मेरठ के नौचंदी और अमरोहा से जेल जा चुका है. पुलिस आईएएस गैंग के के फरार चल रहे दो बदमाशों इमरान और की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment