कासना से एच्छर तक एसटीपी के शोधित पानी से हो सकेगी सिंचाई

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में भूजल बचाने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर प्राधिकरण ने एक और परियोजना को मूर्त रूप दे दिया है। एसीईओ प्रेरणा सिंह की देखरेख में जल- सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक ट्रीटेड वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डाल दिया है। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस डिस्ट्रीब्यूशन लाइन चालू होने से आसपास के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई तथा औद्योगिक उत्पादनों के लिए पानी की जरूरत एसपी के ट्रीटेड वॉटर से पूरी हो सकेगी।

वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक कासना से लेकर एच्छर तक पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए भूजल का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। इस लाइन के चालू होने से सिंचाई की जरूरत पूरी हो जाएगी। इसी लाइन से पार्कों और ग्रीन बेल्ट में सिंचाई के लिए पानी का कनेक्शन कर दिया जाएगा। साथ ही आसपास (ईकोटेक- 1 एक्सटेंशन) के उद्योगों को औद्योगिक उत्पादनों के लिए पानी की जरूरत भी इसी ट्रीटेड वाटर से आसानी से पूरी हो सकेगी। उद्योगों की डिमांड पर छोटी लाइन डालकर कनेक्शन कर दिया जाएगा। इससे भूजल की बचत होगी।

पढ़ें  हरित उपवन होगा अधिक हरा-भरा, ग्रेनो प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन ने लगाए 1,000 पौधे, 90 हजार पौधों का लक्ष्य
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment