यूपीएससी में ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जाने जीत का फॉर्मूला

Sanchar Now
4 Min Read

 

संचार न्यूज़। सिविल सर्विसेज में देश में प्रथम स्थान ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने प्राप्त किया है। इशिता किशोर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद बहुत खुश और पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि जैसे ही रिजल्ट आया वैसे ही आसपास के सभी लोग बधाई देने के लिए आ गए और लोगों का तांता लग गया।

ग्रेटर नोएडा की जलवायु बिहार में रहने वाली इशिता किशोर ने देश की सिविल सर्विसेस में पहला स्थान प्राप्त किया है। इशिता ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगभग 8 घंटे की रोजाना पढ़ाई करने के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने की सभी की ख्वाइश होती है लेकिन प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज वह बहुत खुश हैं।

परिवार ने दी पढ़ाई करने की आजादी

इशिता ने बताया कि उसके परिवार ने उनको पढ़ाई करने की पूरी आजादी दी थी जिसके बाद आज वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी लोग मेहनत करते हैं और सभी प्रथम स्थान प्राप्त करना चाहते हैं इसका कोई फार्मूला नहीं होता। रोजाना आपको अपनी गलतियों से सीखना पड़ता है आप जो रोजाना पढ़ाई करते हैं उसमें जो भी कमियां निकलती है उनको साथ के साथ सही करना पड़ता है और फिर आगे से एक नए फार्मूला के साथ पढ़ाई करनी पड़ती है। आज देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद उनको व उनके परिवार को बहुत खुशी हो रही है।

इस जीत में सभी का सहयोग

पढ़ें  महिला से डिलीवरी के बहाने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले डिलीवरी बॉय से पुलिस की हुई मुठभेड़

इशिता ने बताया कि इसका श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जा सकता इसके लिए उनका पूरा परिवार उनके शिक्षक और खुल उनकी मेहनत रही जिसके कारण आज वह देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर पाएंगे।

पिता के बाद मां ने संभाली परिवार की जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में रहने वाली इशिता की मां ज्योति किशोर ने बताया कि इशिता ने कड़ी मेहनत की जिसके कारण आज वह है पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर पाई है। उसके प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज बधाई हो का ताता लगा हुआ है इशिता ने उनका नाम रोशन करते हैं। इशिता के भाई इशांत हर्ष ने बताया कि वह कॉरपोरेटर एडवोकेट है। 2004 में उनके पिता विंग कमांडर संजय किशोर की मृत्यु हो गए थी तब से उनकी मां ने ही बड़ी मेहनत के बाद साथ पूरे परिवार को संभाला।

फुटबॉल की भी अच्छी खिलाड़ी है इशिता

भाई इशांत हर्ष ने बताया कि इशिता पहले से ही पढ़ाई में काफी तेज थी जिसके बाद परिवार ने पूरी छूट दी और उन्होंने आज पूरे परिवार का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया। इशांत ने बताया कि इशिता ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी वह फुटबॉल की भी अच्छी खिलाड़ी हैं जिसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment