UP के मुरादाबाद से ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, ATS ने किया बड़ा खुलासा

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले जासूस को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रामपुर का रहने वाला है. वह भारत की गोपनीय जानकारी को आईएसआई को भेज रहा था. इसके अलावा पाक की एजेंसी के एजेंटों को मदद भी मुहैया कराता था. एटीएस उससे पूछताछ कर रही है.

एटीएस ने रामपुर के टांडा के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले शहजाद को शनिवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया. यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार शहजाद पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था. इसके अलावा UP में सक्रिय ISI के एजेंटों को रुपये देने के साथ उन्हें भारत के खिलाफ जासूसी के लिए सिमकार्ड भी उपलब्ध कराता था.

इसके अलावा ISI के लिए काम कराने के मकसद से पाकिस्तान जाने के लिए लोगों को वीजा भी उपलब्ध कराने का आरोप है. एटीएस के अनुसार सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी कर रहा है. उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का संरक्षण प्राप्त है. वह आईएसआई के लिए जासूसी करने के साथ देश विरोधी गतिविधियों में भी संलिप्त है. इसके बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

शहजाद कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है. वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर चोरी छिपे कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामानों को अवैध रूप से सीमा पार लेकर आता-जाता है. इसकी आड़ में वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है. शहजाद का आईएसआई के कई एजेंटों से अच्छे संबंध हैं. वह लगातार उनके संपर्क में रहता है. शहजाद ने खिलाफ पक्के सबूत होने के बाद एटीएसए ने लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया.

पढ़ें  दिल्ली के खेड़ा कलां में दो महिलाओं को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment