विदेशी संपत्तियां छिपाने पर IT का एक्शन, नोएडा के 1800 ‘रईसों’ को आयकर का नोटिस

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: बिना अपने बैंक खाते से पैसा निकाले आराम-आदम जिंदगी जी रहे करोड़पतियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बढ़ गई है। विभाग ने उन करदाताओं पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है जिन्होंने विदेश में संपत्ति या खाते की जानकारी नहीं दी। जिले में लगभग 1800 से अधिक ऐसे करदाताओं को नोटिस भेजा गया है। आयकर विभाग ने इन लोगों को संशोधित या अपडेट रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक दी है।

विदेशी निवेश का खुलासा

जांच में सामने आया कि जिले के कई करदाताओं ने विदेशी इंश्योरेंस फंड सेक्टर, म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान और शेयरों में निवेश किया है। अधिकारी बताते हैं कि कई लोगों ने म्यूचुअल फंड के शेयरों में निवेश किया, लेकिन उससे होने वाली आय को अपने रिटर्न में शामिल नहीं किया।

नोटिस में सख्त चेतावनी

आयकर विभाग ने नोटिस में साफ कहा है कि निर्धारित समय तक सही जानकारी नहीं दी गई तो कानूनी कार्रवाई होगी। वर्ष 2025-26 के लिए जिन लोगों ने रिटर्न दाखिल कर दिया है, लेकिन विदेशी आय या संपत्तियों का विवरण नहीं दिया, वे संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

NUDGI अभियान 2.0 की शुरुआत

यूपी के महानिदेशक आयकर (अन्वेषण) और प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) के निर्देश पर करदाताओं को जागरूक करने के लिए नॉन इंडूसिव यूसेज ऑफ डेटा टु गाइड एंड एनेबल (NUDGI) अभियान 2.0 शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नोटिस भेज कर करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने के दौरान विदेशी स्रोतों से हुई आय और विदेशी परिसंपत्तियों की सही जानकारी देने को कहा जा रहा है।

पढ़ें  दनकौर में KGP पर खड़ा था ट्रक, कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर... भीषण हादसे में 4 की मौत, 24 घायल

पिछली आय का विवरण देने की अंतिम तिथि

जिले के 400 से अधिक करदाताओं जिन्होंने पिछले वर्षों में विदेशी आय या संपत्तियों का पूरा विवरण नहीं दिया, उन्हें भी नोटिस भेजा गया है। अपर आयकर निदेशक (अन्वेषण) अदिता सिंह ने कहा कि विदेश में संपत्तियों का विवरण देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। तय समय तक जानकारी न देने पर पेनल्टी लगाई जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment