रामलला की संपूर्ण तस्वीर को लीक करना सही नहीं! मुख्य पुजारी बोले- जांच होगी

Sanchar Now
2 Min Read
Ayodhya, Jan 18 (ANI): Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra chief priest, Acharya Satyendra Das explains to the media in detail about the 'Acharyavarnam' ritual, ahead of Ayodhya Ram temple 'Pran Pratishtha' ceremony, in Ayodhya on Thursday. 'Acharyavarnam' is an important ritual before Pran Pratishtha, where the chief priest is honoured in order to give him power and strength to perform the ceremony. (ANI Photo)

अयोध्या से लेकर पूरे देश और दुनिया में इस समय राममय माहौल है. लोग वर्षों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आस लगाए बैठे थे, जिसका उद्घाटन अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. ऐसे में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने भगवान श्रीराम की पहली तस्वीर के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मूर्ति को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि आंख खुली हुई जो मूर्ति दिखाई गई है वो सही नहीं है.

‘ऐसा करने वालों की होगी जांच’

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ‘जहां नई मूर्ति है वहीं प्राण प्रतिष्ठा के नियम हो रहे हैं. अभी शरीर को कपड़े से ढक दिया गया है, आंख खुली हुई जो मूर्ति दिखाई गई वो सही नहीं है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले नेत्र नहीं खुलेंगे. यदि ऐसी तस्वीर आ रही है तो इसकी जांच होगी कि ऐसा किसने किया है.’

पहली झलक पाने के लिए व्याकुल हैं लोग

बता दें कि पूरा देश राममय हो चुका है. सबकी नजरें 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर टिकी हैं. लोग भगवान राम की मूर्ति के दर्शन पाने के लिए इतने आतुर है कि उनसे थोड़ा भी इंतेजार नही हो पा रहा है. ऐसे में पुजारी सत्येंद्र दास के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति का नेत्र नहीं खुलना चाहिए, अगर ऐसा हुआ है तो वह इसकी जांच करवाएंगे.

पढ़ें  ‘बॉडी बनाने में नपुंसक हो गया पति’… FIR में मायावती की भतीजी एलिस का बड़ा दावा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment