‘जाट’ ने संडे को काट दिया गदर, डबल डिजिट में की कमाई, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ‘गदर 2′( Gadar 2) से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब जाट से उन्होंने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और तहलका मचा दिया है। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने विलेन का रोल प्ले किया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने अहम भूमिका निभाई है।

विलेन के रोल में जबरदस्त लगीं रेजिना

लेडी विलेन के रोल में रेजिना कैसांद्रा ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ। आइए एक नजर डालते हैं जाट के शनिवार के कलेक्शन पर।

रविवार को खूब बढ़ा कलेक्शन

शुक्रवार को एक वर्किंग डे वाले दिन गिरावट के बाद,जाट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसने रविवार को अब तक की सबसे अच्छी सुबह की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। सैकनिल्क के अनुसार, गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 11.67% की एडमिशन दर्ज की है, जो पिछले 24 घंटों में 42% की वृद्धि है।

कितना रहा फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन?

सनी देओल की फिल्म जाट का चौथे दिन का कलेक्शन वीकेंड होने की वजह से काफी तेजी से बढ़ रहा है। छुट्टी वाला दिन होने की वजह से फिल्म को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन अब तक 11.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल ये शुरुआती आंकड़े हैं, जो बदल सकते हैं। शाम तक फाइनल आंकड़े आ जाएंगे। इसके मुताबिक फिल्म ने अब तक कुल 38.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म  बहुत जल्द 40 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लेगी।

पढ़ें  23 साल का हुआ अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव, स्टार कपल का बर्थडे नोट पढ़ आपका भी भर आएगा मन

आने वाले दिनों में सनी देओल की फिल्में

जाट के बाद सनी देओल आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा होंगी। फिल्म में शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वह बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और परमवीर चीमा नजर आएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment