जाह्नवी कपूर अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को हुई ये दिक्कत, 3 दिनों तक यहां किया था इन्जॉय

Sanchar Now
3 Min Read

बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेत्री को लेकर खबर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर लगातार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एंजॉय करती नजर आई थीं। इस दौरान वह बिलकुल ठीक लग रही थीं। ऐसे में अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर जाह्नवी को अचानक ऐसा क्या हो गया जो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई।

जाह्नवी कपूर को हुई फूड प्वॉइजनिंग

दरअसल, एक्ट्रेस को फूड प्वॉइजनिंग हुई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूड पॉइजनिंग के बाद उन्हें को दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र के मुताबिक, जान्हवी चेन्नई गई थीं और मंगलवार को वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खाया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर पता चला कि उन्हें फूड प्वॉइजनिंग हुई है।

जल्दी मिल सकता है डिस्चार्ज

जाह्नवी जैसे ही एयरपोर्ट से घर पहुंचीं उनकी तबीयत खराब हो गई और काफी कमजोरी महसूस करने लगीं। खराब स्वास्थ्य और कमजोरी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्र ने बताया कि फिलहाल अभिनेत्री की हालत पहले से ठीक है और उन्हें शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

इसी हफ्ते रिलीज हुआ उलझ का ट्रेलर

पढ़ें  कोहली से 2 साल बड़े आसिफ अफरीदी ने किया टेस्ट डेब्यू, ऐसा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज पाकिस्तानी!

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब जाह्नवी कपूर सस्पेंस-थ्रिलर ‘उलझ’ में दिखाई देंगी। इसी सप्ताह जाह्नवी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जाह्नवी की फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों का कहना है कि ये जाह्नवी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment