John Abraham ने मुंबई के खार में खरीदा नया बंगला, कीमत इतनी है कि जानकर उड़ जाएंगे होश

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन हीरो जॉन अब्राहम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जॉन ने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपने करियर में जॉन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।ऐसे में अब जॉन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉन ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। इस बात के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। आइए जानते हैं उनके इस नए आलीशान बंगले की कीमत और बाकी डिटेल्स…

इतने करोड़ की कीमत का है बंगला

जॉन अब्राहम ने अपना नया आशियाना मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर खरीदार है। जॉन का ये बंगला निर्मल भवन के नाम से है, जो करीब 7,722 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें निर्माण कार्य करीब 5,416 वर्ग फिट परिसर में हुआ है। इस बंगले की कीमत 70.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बंगले का ये सौदा 27 दिसंबर, 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है। एक्टर का ये बंगला समुद्र किनारे है, जिसका व्यू बेहद खूबसूरत है। जॉन का ये नया बंगला खार के पॉश लिंकिंग रोड पर है।

प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल में खरीदा था फ्लैट

बता दें कि कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल इलाके में 17.01 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा इस साल कई ने पछिले साल यानी 2023 में फ्लैट और बंगले खरीदे हैं। अमिताभ बच्चन के कई बंगले मुंबई में हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपना प्रतीक्षा बंगला बेटी श्वेता बच्चन नंदा को तोहफे में दिया है। ये खबर काफी चर्चा में रही थी।

पढ़ें  नहीं रहे जूनियर महमूद, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी करियर की शुरुआत, फिर इन फिल्मों से बनाई फैंस के बीच पहचान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment