सब्‍जी में नमक ज्‍यादा होने पर कलयुगी पिता ने खोया आपा, मासूम बेटी पर चाकू से हमला, यूपी में सनसनीखेज मामला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया. आरोपी पिता ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि सब्जी में नमक ज्यादा हो गया था. लड़की चीख सुनकर मकान मालिक और उसे पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के सीने और कमर पर वार किया गया है. कोशिश है कि जल्द ही उसे रिकवर कर लिया जाएगा. उधर पुलिस ने आरोपी  पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पिता ने बेटी पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर है. आरोपी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. घटना शहर कोतवाली के सर्वोदय नगर की है. पीड़िता के घर में पिता और दो सगे भाई बहन रहते थे.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया अरेस्ट

इस मामले पर DSP अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के सर्वोदय नगर में एक व्यक्ति जो मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है. उसने अपनी बच्ची को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पढ़ें  मातम में बदली खुशियां! पार्टी में चलाई गोली, शख्स की छाती में धंसी, मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment