दुखद: राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

Sanchar Now
1 Min Read

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और बिहार के पूर्व MLC सदस्य कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal Passed Away) का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कामेश्वर चौपाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बता दें कि कामेश्वर चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) ने राम मंदिर की रखी थी पहली ईंट

गौरतलब हो कि  कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कामेश्वर चौपाल को पहले कार सेवक का दर्जा भी प्राप्त था। बता दें कि कामेश्वर चौपाल का बिहार के सुपौल के रहने वाले थे।  वह दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य (former MLC of Bihar Kameshwar Chaupal) रहे। बता दें कि कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल 1956 को हुआ था। उन्होंने 1985 में मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा से एमए की डिग्री हासिल की थी।

पढ़ें  Manipur में पावर स्टेशन से बड़ी मात्रा में फ्यूल लीक, नदियों तक फैलने से लोगों में दहशत; पीने का पानी मिलना भी हुआ मुश्किल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment