कंगना रनौत दुनिया को दिखाना चाहती हैं बिलकिस बानो की कहानी, तैयार है स्क्रिप्ट, बताया क्यों नहीं बना पा रही हैं फिल्म

Sanchar Now
3 Min Read

कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में बिलकिस बानो के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अब कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि वो इस पूरे मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहती हैं.

ट्विटर (अब X) पर एक यूजर ने कंगना रनौत से सवाल किया था, ‘डियर कंगना मैम, नारी सशक्तिकरण को लेकर आपका पैशन बहुत प्रोत्साहित करने वाला है. क्या आप एक पावरफुल फिल्म के जरिए बिलकिस बानो की कहानी बताने में दिलचस्पी रखती हैं. क्या आप ये बिलकिस बानो, फेमिनिज्म या कम से कम इंसानियत के नाते करोगे?’

बिलकिस पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना

यूजर्स के कमेंट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि वो बिलकिस बानो पर फिल्म बनाना चाहती थीं. कंगना, एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो लंबे वक्त से ऐसी फिल्म बनाना चाहती हैं. पिछले तीन सालों से वो इसपर रिसर्च कर रही हैं और इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हालांकि कंगना का कहना है कि किसी भी टॉप स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफॉर्म का सपोर्ट न मिलने की वजह से वो इस फिल्म को नहीं बना पाई हैं.

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ‘मैं वो कहानी बनाना चाहती हूं. मेरे पास स्क्रिप्ट भी तैयार है. मैंने इसपर तीन साल तक रिसर्च और काम किया है. लेकिन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और दूसरे स्टूडियोज कि उनकी गाइडलाइन्स क्लियर हैं कि वो ऐसी राजनीति से प्रेरित फिल्में नहीं करते हैं.’ कंगना ने ये भी कहा कि ‘जियो सिनेमा ने उन्हें कहा कि कंगना सरकार को सपोर्ट करती हैं इसलिए वो उनके साथ काम नहीं करते. और जी फिलहाल मर्जर से गुजर रहा है. मेरे पास ऑप्शन बचे ही कहां?’

पढ़ें  शुरू हुई 'अल्फा' की शूटिंग, जबरदस्त एक्शन परफॉर्म करने के लिए आलिया भट्ट ने ली 4 महीने की ट्रेनिंग

बिलकिस बानो मामले की बात करें तो बिलकिस के 11 दोषियों की वक्त से पहले रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इन 11 आरोपियों ने 2002 में गुजरात में हुए दंगों में बिलकिस बानो का बलात्कार किया था और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी थी. कोर्ट ने सोमवार को कहा कि इस छूट पर महाराष्ट्र सरकार को फैसला लेना था. इसी के साथ कोर्ट ने गुजरात सरकार को इस मामले में फटकार भी लगाई.

कंगना रनौत के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था. जल्द ही वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक में लीड रोल निभाती दिखेंगी. इसके अलावा कंगना के पास ‘मणिकर्णिका 2’, ‘सीता: द इनकार्नेशन’ और एक तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment