दिल्ली मेट्रो में चले लात-घूंसे, दो यात्रियों के बीच जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

लाखों लोगों की लाइफ लाइन दिल्ली मेट्रो हर रोज नए वीडियो के साथ सुर्खियों में छाई रहती है। अबकी बार दिल्ली मेट्रो से जुड़ा ऐसा वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी चौंका देगा। जी हां, मेट्रो में अबकी बार यात्रियों के बीच ऐसा कुछ हुआ जो शायद ही पहले देखा होगा। अबकी बार मेट्रो कोच यात्रियों के बीच लात-घूंसे चले हैं। थप्पड़बाजी का नजारा भी देखने को मिला। दोनों पक्षों की बीच हुई लड़ाई की वजह किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

यात्रियों में चले लात-घूंसे

बताया जाता है कि दोनों पुरुष यात्रियों में महज सीट को लेकर बहस हो गई। बहस तीखी नोंकझोंक तक पहुंच गई। मगर इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। हैरान हो जाएंगे कि दोनों यात्रियों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ा और लात-घूंसे मारना शुरू कर दिया। दोनों बुरी तरह लड़ता देख एक शख्स बीच बचाव कराने पहुंचा तो बेचारे के भी एक मुक्का पड़ गया। फ्रेम में देखेंगे कि दोनों को जब किसी तरह अलग किया गया एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगे।

दिल्ली मेट्रो में तगड़ी मारपीट से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

पढ़ें  काशी से PM मोदी का स्वदेशी अपनाने का आह्वान, बोले- आज से घर में केवल भारतीय वस्तुएं ही आएं
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment