अपनी सहेली की डेढ़ वर्षीय बच्ची का किया अपहरण, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में पता चला है कि बच्चा न होने के कारण दोनों ने बच्ची का अपहरण किया था।

दरअसल, घटना 16 मार्च की है, जब बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली रीता की सहेली रेनू अपने पति दिनेश के साथ उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गई। बच्ची के अचानक गायब होने से रीता ने थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के दौरान अलग अलग प्रदेशों के ईंट भट्टों में छानबीन की और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि रेनू और दिनेश हरियाणा के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने पहुंचे थे। इसके बाद जानकारी मिली कि वे अपना सामान लेने ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रेनू ने बताया कि उसकी पहली शादी राजवीर से हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ साल पहले वह अपने देवर के साले दिनेश के साथ भागकर नोएडा आ गई थी। उम्र ज्यादा होने के कारण रेनू बच्चे पैदा करने में असमर्थ थी, लेकिन दिनेश लगातार उस पर बच्चा करने का दबाव बना रहा था। इसी कारण रेनू और दिनेश ने रीता की बच्ची को अपहरण करने की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया है।

पढ़ें  Noida: लक्जरी कार नहीं चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा में मिले 45 लाख रुपये, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment