बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू, महिला के कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो; नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने 23 साल के डिलीवरी बॉय पर चाकू दिखाकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जुलाई में ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में हुई। महिला ने 2 सितंबर को पुलिस को सूचना दी।

महिला का आरोप है कि गौरव ने कुछ अश्‍लील तस्वीरें ऑनलाइन डाल दी थीं और उसके पति को भी भेज दी थीं, जो अहमदाबाद में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, गौरव 10 जुलाई को महिला के घर गया था। उसने कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। FIR में कहा गया है कि घर में घुसते ही उसने चाकू निकाला और महिला के सो रहे बेटे के गले पर रख दिया। महिला का कहना है कि गौरव ने उसे धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके बेटे को मार देगा। उसने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और वीडियो बनाए और तस्वीरें खींची।

‘रात में फ्लैट की बॉलकनी पर चढ़ गया’

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने गौरव की हरकतों का विरोध किया तो उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि वह मेरी बेटी को नाले में फेंक देगा। डर की वजह से उसने गौरव की बात मान ली। आरोप है कि गौरव ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उसके घर जाता था और उसे पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता था। एक बार वह रात में उसके चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी पर चढ़ गया।

पढ़ें  नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘सुबह 6 बजे घर के दरवाजे पर आ धमका’

2 सितंबर को उसने अश्‍लील वीडियो उसके पति को भेज दिए। कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड कीं और सुबह लगभग 6 बजे उसके दरवाजे पर आ धमका। महिला का कहना है कि परेशान होकर उसने पुलिस बुला ली।

इन धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया

सूरजपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अफसर ने बताया कि गौरव पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपने घर से भाग गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके उसे BNS की धारा 76 (कपड़े उतारने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और 351 (3) (आपराधिक धमकी), साथ ही IT एक्ट के प्रावधानों के तहत बुक किया गया है। उसका फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment