सांपों की तस्करी मामले में आरोपी एल्विश को कोटा पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, जानें वजह

Sanchar Now
7 Min Read

रेव पार्टी में सापों का जहर बेचने के आरोप में एलविश यादव को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक एलविश यादव के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनको लेकर लगातार विवाद जारी है। वहीं यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एलविश यादव ने इन सभी आरोपी को खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके जो वीडियो, सांप के साथ के वायरल हो रहे हैं, वह 6 महीने पुराने के हैं जिसे उन्होंने गाने की शूटिंग के लिए शूट किया था।

दरअसल, एल्विश यादव को पकड़ने के लिए बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था ‘पीपल फॉर एनिमल’ संस्था ने एक जाल बिछाया था। उनकी तरफ से फोन करके रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने को कहा गया था, जिसके बाद किसी राहुल यादव का नंबर मिला था। उसके बाद नोएडा पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज की थी। साथ ही खबर थी कि उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन ऐसा तब तक नहीं हुआ था।

हिरासत के बाद एल्विश यादव को छोड़ दिया गया

अब खबर है कि राजस्थान के कोटा से एल्विश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया गया कि वो पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने रामगंज सुकेत इलाके से उनको पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस रेव पार्टी में सांपों के जहर की बतौर नशे तस्करी करने के मामले में उनकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद कोटा से उन्हें हिरासत में लिया गया और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई। लेकिन बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

पढ़ें  आधी रात काफिले संग नोएडा थाने पहुंचा एल्विश, तीन घंटे तक डरते हुए दिए जवाब; थाने के बाहर लगी भीड़

‘कोबरा कांड’ से पहले भी इन 7 विवादों में फंस चुके हैं एल्विश यादव, स्वरा भास्कर से भी लिया था पंगा

  • -गुरुवार को ‘बिग बॉस 17’ एल्विश यादव का नाम रेव पार्टी आयोजित करने और जहरीले सांपों की तस्करी करने के मामले में सामने आया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई। वहीं यूट्यूबर ने वीडियो जारी करके इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब एल्विश यादव विवादों में आए हो। आइए बताते हैं एल्विश यादव से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी।
  • -स्वरा भास्कर और एल्विश यादव के बीच पंगा पुराना है। साल 2018 में आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के दौरान स्वरा भास्कर ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया था। हुआ ये था कि एल्विश यादव और स्वरा भास्कर के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई थी। दोनों की राजनीतिक विचार अलग होने की वजह से दोनों एक दूसरे से भिड़ गए थे और फिर स्वरा ने यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
  • -एल्विश यादव ने कुशा कापिला और आशिका भाटिया को भी रोस्ट किया था। आशिका के साथ तो उनका इतना पंगा हो गया था कि खूब विवाद हो गया था। आशिका भाटिया ने बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए खूब सुनाया था।
  • -‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एल्विश यादव ने हिस्सा लिया था। तब वीकेंड के वार में सलमान खान ने यूट्यूबर को गलत शब्द बोलने पर डांट लगाई थी। तब भी एल्विश की आर्मी ने खूब कमेंटबाजी की थी और आरोप लगाया था कि एल्विश पर भड़कने के चक्कर में उनकी फैन फॉलोइंग गिर गई है। जबकि ऐसा नहीं हुआ था।
  • -इसी साल उर्वशी रौतेला के साथ एल्विश यादव ने एक गाना रिलीज किया था, जिसका नाम था ‘हम तो दीवाने’। इस गाने में एक जगह यूट्यूबर ‘आदाब’ करते नजर आए। मगर इस एक स्टेप की वजह से यूट्यूबर को उनके ही फैंस ने खदेड़ दिया था। लोगों ने कहा था कि आप तो राम भक्त हैं और ये सब क्यों कर रहे हैं। इसके बाद एल्विश ने अपने फैंस की बात मानते हुए गाने से ये सीन हटा दिया था।
  • -गुरुग्राम में हुए जी-20 के बाद एक वीडियो खासा वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स फूलों का गमला चोरी करते नजर आया था। इस शख्स का नाम मनमोहन यादव बताया गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जब इस घटना के वीडियो वायरल हुए थे तो लोगों ने आरोप लगाया था कि ये शख्स एल्विश यादव से कनेक्ट हो सकता है क्योंकि वो गाड़ी यूट्यूबर की थी। लेकिन बाद में एल्विश ने सफाई दी थी कि उनका गमला चोर से कोई कनेक्शन नहीं है।
  • -‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। जबकि यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन पहले से शो में थे। दोनों की दोस्ती तो दिखी लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती में खटास दिखने को मिली थी। शो जीतने के बाद एल्विश यादव और अभिषेक मल्हन ने बिना नाम लिए एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए थे। एल्विश यादव ने आरोप लगाया था कि फुकरा इंसान (बिना नाम लिए) उनके खिलाफ नेगेटिव कैपेनिंग करवा रहे हैं।
  • -यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ भी एल्विश यादव का पंगा हुआ था। साल 2021 में दोनों की ये लड़ाई आइडियोलॉजी को लेकर हुई थी। यूट्यूबर ने ध्रुव को अपने वीडियो में रोस्ट किया था और कई आरोप लगाए थे। फिर दोनों की ये बहस सोशल मीडिया पर भी देखने को मिले थे।
पढ़ें  सांप और जहर केस: एल्विश की पार्टी में क्या होता था, राहुल की डायरी खोलेगी राज, यूट्यूबर की बढ़ेगी मुश्किल?

वॉन्टेड नहीं हैं एल्विश यादव

राजस्थान के DGP उमेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर कार में एल्विश यादव के होने की जानकारी हुई थी। उन्हें हिरासत में लेने के बाद कोटा पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी थी। फिर नोएडा पुलिस से बात करने के बाद एल्विश यादव को छोड़ दिया गया है। DGP ने बताया कि पुलिस ने उनके मुदकमे में वॉन्टेड होने से इंकार किया है। इसके बाद ही कोटा पुलिस ने यूट्यूबर को जाने दिया। फिलहाल एल्विश अब पुलिस स्टेशन से जा चुके हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment