सलमान खान के साथ कृष्णा अभिषेक भी करेंगे होस्ट, कैसा होगा ये यूनिक कॉम्बिनेशन?

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। Bigg Boss OTT Season 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। अब तक इस शो में भाग लेने वाले कई नाम सामने आ चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को जहां फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं, इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब शो को लेकर एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई हैं, जिसे सुनकर यकीनन फैंस खुश हो जाएंगे।

सलमान संग ये कॉमेडियन होस्ट करेगा बिग बॉस OTT

सलमान खान के साथ इस बार बिग बॉस OTT को कोई और नहीं, बल्कि कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के बाद शो के Bigg Buzz की होस्टिंग कर चुके कृष्णा इसका दूसरा सीजन होस्ट करते नजर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृष्णा, सलमान के साथ शो को होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि वह बिग बॉस OTT के फनी सेगमेंट को होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस OTT में इस बार लगेगा एंटरटेनमेंट का डबल तड़का

रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है, ‘कृष्णा अभिषेक ने बिग बॉस के तमाम एपिसोड्स में अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है। बता दें कि कॉमेडियन शो के पिछले सीजन में बिग बज का फेस बनकर नजर आए थे। ऐसे में दर्शकों को बिग बॉस OTT दूसरे सीजन में भी उनकी वापसी का इंतजार था। वहीं, अब वह बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड एपिसोड्स में नजर आएंगे। कुछ मौकों पर वह सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते भी दिखाई पड़ेंगे।’ हालांकि अभी तक शो के मेकर्स और कृष्णा अभिषेक की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें  सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा शूटर सुक्खा पानीपत से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment