KTR का मानहानि नोटिस, तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने वापस लिए शब्द, चैतन्य-सामंथा के तलाक पर की थी टिप्पणी

Sanchar Now
2 Min Read

तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने अब सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य से अपनी बयान के लिए माफी मांगी है। कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक की वजह बीआरएस (भारत रक्षा समिति) नेता केटी रामा राव को बताया था। इस पर खूब बवाल मचा। नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन से लेकर जूनियर एनटीआर, खुद सामंथा, अखिल अक्किनेनी और प्रकाश राज समेत कई सेलेब्स ने कोंडा सुरेखा की कड़ी आलोचना की थी। अब कोंडा सुरेखा ने अपना बयान वापस लेने की बात कही है।

Samantha Ruth Prabhu और Naga Chaitanya एक समय पर साउथ के पॉपुलर कपल रहे थे। दोनों ने साल 2017 में लव मैरिज की थी, पर साल 2021 में वो अलग हो गए। अगस्त 2024 में नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। पर अब जब कोंडा सुरेखा ने उनके तलाक पर बात की, और इसके लिए KTR को जिम्मेदार ठहराया, तो सब बिफर पड़े।

कोंडा सुरेखा बोलीं- मेरा उद्देश्य भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था

कोंडा सुरेखा ने X पर माफीनामा लिखा और सामंथा से माफी मांगते हुए कहा कि उनके कमेट का उद्देश्य महिलाओं के अनादर और अपमान पर सवाल उठाने का था, न कि सामंथा की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।

कोंडा सुरेखा ने बयान लिया वापस, सामंथा से मांगी माफी

उन्होंने लिखा, ‘मेरे कमेंट्स एक नेता द्वारा महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाने के लिए हैं, न कि सामंथा आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए। आप जिस प्रकार आत्मबल के साथ बड़ी हुई हैं, वह देख मैं न सिर्फ प्रभावित हूं, बल्कि आप मेरी आदर्श भी हैं।’

पढ़ें  भारत ने इंग्लैंड के बैजबॉल की बजाई बैंड, चक्रवर्ती के बाद अभिषेक का कहर

KTR ने कोंडा सुरेखा को भेजा था नोटिस

कोंडा सुरेखा का यह बयान और माफीनामा उन्हें KTR द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के कुछ घंटे बाद आया है। केटी रामा राव ने कोंडा सुरेखा से कहा था कि वह 24 घंटे के अंदर माफी मांग लें, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि और आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment