गेंदबाजी करते समय गिरे ‘कुलदीप’, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sanchar Now
2 Min Read

देशभर में युवाओं की हार्ट अटैक से होने वाली मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है. ताजा मामला शनिवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के से आया है.  जिले के आदर्श मंडी थाना इलाके के विवेक विहार में क्रिकेट मैच के खेलने के दौरान बॉलिंग करते वक्त पिच पर ही बॉलर की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलर गेंद फेंकने के लिए दौड़ते वक्त पिच पर हांफने लगे.  फिर, लड़खड़ाकर बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े. साथी में से कुछ खिलाड़ियों ने सीपीआर दिया लेकिन रिस्पांस नहीं हुआ.  इसके बाद उन्हें तुरंत सहारनपुर गंगा अमृत हॉस्पीटल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  मरने वाले का नाम कुलदीप वर्मा है, जिनकी उम्र महज 28 साल थी. साथ ही वो शामली के विवेक विहार में सर्राफा व्यापारी के तौर पर काम करते थे.

दोस्त ने बताया

आदर्श और अपने दोस्तों के साथ मिलकर पास के वीवी पीजी कॉलेज ( VV PG College ) में शनिवार को क्रिकेट मैच खेल रहे थे. उनके एक दोस्त अक्षय वर्मा ने बताया कि कुलदीप सुबह अपने वक्त पर खेलने के लिए हमारे साथ आए थे. मैच शुरू होने के बाद कुलदीप बॉलिंग कर रहे थे. अचानक लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़े. जबकि कुलदीप मैच शुरू होने पहले बिल्कुल ठीक थे. अंदाजा भी नहीं लगा कि उनकी तबीयत खराब है, सब कुछ अचानक से हुआ.

गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा में 10 जनवरी को क्रिकेट खेलने के दौरान पेशे से एक आईटी इंजिनीयर जिसका नाम विकाश नेगी था, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई थी. शुरुआती रिपोर्ट में पता चला था कि नेगी को कोविड ( कोरोना ) हुआ था, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट और हेल्दी थे. साथ ही वह खुद को फिट रखने के लिए छुट्टी में क्रिकेट खेलते थे.

पढ़ें  भयानक मंजर: माचिस की फैक्ट्री में लगी आग में करोड़ों का सामान राख, बुलानी पड़ी 4 जिलों की फायर ब्रिगेड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment