एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण मिशन का शुभारंभ

Sanchar Now
2 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा दादरी स्थित एनटीपीसी दादरी में कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण मिशन (23 मई से 19 जून, 2023) का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा), गौतमबुद्धनगर प्रीति यादव(आईपीएस)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में प्रीति यादव ने समीवर्ती क्षेत्र की बालिकाओं के सपनों और हौसलों को उड़ान देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एनटीपीसी द्वारा चलाये जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान की प्रशंसा की। प्रीति यादव ने बालिकाओं के माता-पिता से कहा कि बच्चों के सपनों को उड़ान भरने दें और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी गंपा ब्रह्माजी राव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तित्व के विकास, आत्मविश्वास बढाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा,जिससे कि वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विल्सन अब्राहम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बालिका सशक्तिकरण मिशन की रुपरेखा बताई। इस अवसर पर अध्यक्षा-जागृति समाज राधिका राव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) जी के मोहंती, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) जीयूवीएम राव, जागृति समाज की सदस्यगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं यूनियन-एसोशिएशन के सदस्यगण उपस्थित थे।

चार सप्ताह तक चलने वाले बालिका सशक्तिकरण मिशन में समीपवर्ती सरकारी जूनियर हाई स्कूलों की 120 बालिकाओं ने अपना पंजीकरण कराया। पूर्ण रुप से आवासीय कार्यक्रम में बच्चो को ड्रेस, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामानों की किट प्रदान की गयी।

पढ़ें  जीबीयू ने प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बालिकाओं को उनकी क्षमताओं के अनुरुप उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को निखार कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना। इस कार्यक्रम के दौरान वेल्फेयर सेल, डीएवी स्कूल और डीपीएस के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment