रिमांड पर जाएगा लॉरेन्स बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर संपत नेहरा! दोनों को आमने-सामने बैठाकर कर सकती है पूछताछ

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को संपत नेहरा की नौ दिन की रिमांड मिली है। फिरौती के मामले में उसका सामना लॉरेंस बिश्नोई से कराया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई पहले से ही क्राइम ब्रांच की रिमांड में है। संपत नेहरा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों आया था। वह चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई का जूनियर था। किसी जमाने में संपत नेहरा नेशनल लेवल का एथलीट हुआ करता था। उसने कई पुरस्‍कार भी जीते थे। हालांकि, लॉरेंस के साथ पंजाब विश्‍वविद्यालय की छात्रनीति में कदम रखने के बाद संपत नेहरा का रास्‍ता बदल गया। लॉरेंस के साथ उसने भी क्राइम का रास्‍ता पकड़ लिया।

दबोचे गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 10 शार्प शूटर! पुलिस की वर्दी में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

दिल्‍ली पुलिस को शुक्रवार को संपत की नौ दिन की रिमांड मिली। फिरौती के एक मामले में उसका आमना-सामना लॉरेंस बिश्‍नोई से कराया जाएगा। बिश्‍नोई भी क्राइम ब्रांच की रिमांड में है। संपत मूल रूप से राजस्‍थान के रायगढ़ का रहने वाला है। संपत के पिता रामंचदर चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई थे। बिश्‍नोई से संपत की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी हुई थी। फिर उसने एथलेटिक्‍स छोड़ गुनाह के रास्‍ते में कदम रख दिया। पहली बार 2016 में संपत को कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 2017 में पुलिसवालों की आंख में मिर्च झोंककर संपत फुर्र हो गया था।

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई का जूनियर था संपत

यूनिवर्सिटी में संपत लॉरेंस का जूनियर था। लॉरेंस के एक इशारे पर वह कोई भी गुनाह करने को तैयार हो जाता था। उस हत्‍या, हत्‍या की कोशिश और फिरौती से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। संपत नेहरा को पहचान छुपाने में भी महारत हासिल है। दिल्‍ली, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्‍थान में वारदात को अंजाम देकर वह साउथ के राज्‍यों में फरार हो जाता था। पुलिस को चकमा देने के लिए यहां वह फर्जी पहचान के साथ रहता था।

पढ़ें  देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा

संपत की मदद से कई हत्‍याओं को अंजाम द‍िया

संपत की मदद से लॉरेंस ने कई हत्‍याओं को अमलीजामा पहनाया। लॉरेंस हवाला के जरिये संपत को पैसे भेजता था। लॉरेंस बिश्‍नोई ने सलमान खान को काले हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दी थी। संपत ने ऐक्‍टर की रेकी भी की थी। यह और बात है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत लॉरेंस पर मामला दर्ज किया था। मामले में संपत को भी गिरफ्तार किया गया था। पहले वह दिल्ली के मंडोली जेल में बंद था। सुशील पहलवान के मंडोली जेल में आने के बाद उसने जान का खतरा बताया था। फिर उसे तिहाड़ जेल भेजा गया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment