‘बार-बार क्यों आते हो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई’; लेखपाल ने किसान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील में मंगलवार दोपहर एक लेखपाल की दबंगई दिखाते हुए किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जमीन की पैमाइश से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि एक किसान मंगलवार को जमीन की पैमाइश कराने के लिए सदर तहसील में लेखपाल के पहुंचे थे। इस बीच किसी बात को लेकर लेखपाल बिगड़ गया और किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने लेखपाल की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल किसान को पीटते हुए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिख रहा है।

डीएम से शिकायत करने पर लेखपाल बिफरा

पीड़ित किसान का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था, लेकिन वह सुन नहीं रहे थे। इसे लेकर उसने डीएम से मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद वह मंगलवार को लेखपाल से मिलने पहुंचे तो वह उन पर बिगड़ गया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर लेखपाल ने किसान को पीटना शुरू कर दिया है। किसान का आरोप है कि लेखपाल पैसों की डिमांड कर रहा था।

अभी तक नहीं आया बयान

इस घटना के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में लेखपाल से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों से पता चला है कि इस घटना को लेकर लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें  लप्पू सा सचिन के बाद अब लप्पू सा प्राधिकरण झिंगुर से अधिकारी कहकर सुर्खियों में आई मिथलेश भाटी, देखे वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment