‘सुनिए! लस्सी पी लीजिए…’, पति को पिलाई नशीली ड्रिंक, फिर रात डेढ़ बजे कर गई खेला, देवर ने खोली पोल

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के हापुड़ में पत्नी ने आधी रात प्रेमी साथ कांड कर दिया। नगर क्षेत्र के गांव सरावा में शादी के करीब डेढ़ माह बाद ही पत्नी आभूषण और नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि इससे पहले उसने पति और पूरे परिवार को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया। शुक्रवारआधी रात बाइक से प्रेमी के साथ पहुंचा। इसके बाद प्रेमी के साथ जाती हुई महिला पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देख ससुरालियों ने माथा पकड़ लिया।

कोतवाली हापुड़ नगर में गांव सरावा निवासी आरिफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सलमान कारपेंटर का कार्य करता है। 25 अप्रैल को उसका निकाह लोनी निवासी युवती के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता ने ससुराल में मौजूद पति समेत सभी लोगों को लस्सी पिलाई थी। लस्सी पीने के बाद सभी लोग अचेत हो गए। सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखकर उन्हें अंदर जाकर सभी को जगाया तो सभी बमुश्किल जागे।

जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी। गांव में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के जेवर गायब थे। परिजनों ने पास के लगे सीसीटीवी खंगाले तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक विवाहिता को बाइक पर ले जाते हुए नजर आया। जिसके बाद परिजनों को पता चला कि विवाहिता उन्हें लस्सी में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। विवाहिता के परिजनों को भी फोन किया तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पढ़ें  फीनिक्स माल में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, हर तरफ धुआं ही धुआं, जान बचाकर भागे पिक्चर देखने आए लोग

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ग्राम वैठ निवासी युवक है जो एसी का काम करता है। प्रयास है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment