ग्रेटर नोएडा में सीसीटीवी में कैद हुआ लाइव एक्सीडेंट

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क हादसे की यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार युवक 15 से 20 मीटर दूर जाकर गिरा.

घटना गुरुवार रात की है. ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में काम करने वाला 32 साल का पवन अपने गांव अट्टा नोरंगपुर जा रहा था. स्कूटी पर सवार होकर जब वो ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कट के पास पहुंचा और रोड पार करने लगा, तभी तेज रफ्तार वैगनआर कार ने साइड से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी दूर जा गिरी और स्कूटी सवार पवन उछलकर 15 से 20 मीटर दूर जाकर गिरा. सड़क पर गिरते ही वो लहुलुहान हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पवन को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सड़क हादसे की यह पूरी घटना कैद हो गई.

वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि किस तरह से एक वैगनआर कार आती है और स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारती है. ईकोटेक थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वैगनआर कार को भी कब्जे में ले लिया गया है. कार चालक अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पढ़ें  Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले UP Police ने यीडा को भेजा पत्र, कर दी ये मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment