रोहिणी में लिव इन दम्पती ने की थी ट्रांसजेंडर की हत्या, जानें किस बात पर हुई थी लड़ाई

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में ट्रांसजेंडर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। हत्या के बाद आरोपितों ने शव काे बलेनो कार में डाल जापानी पार्क के पास फेंक दिया था।

विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मयूर मलिक व रेशमा खान उर्फ सीमा खान (उसकी लिव-इन पार्टनर) है। दोनों जी-ब्लाक, सेक्टर-16, रोहिणी में रहते थे। हत्या को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार थे।

29 जून को जापानी पार्क, रोहिणी के पास एक ट्रांसजेंडर का शव मिला था। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नवीन उर्फ खुशी के रूप में हुई थी। वह सी-ब्लाक, सुल्तानपुरी का रहने वाला था। इस संबंध में प्रशांत विहार में मामला दर्ज किया गया था। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नीले रंग की बलेनो कार से जापानी पार्क के पास आकर शव को फेंक कर फरार हो गए।

कार की पहचान कर ली गई थी, लेकिन हत्या करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका था। संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और उपायुक्त अंकित सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह, निरीक्षक संदीप तुषीर, उप-निरीक्षक संजीव गुप्ता, योगेश दहिया, सतेंद्र दहिया, सहायक उप-निरीक्षक परवीर, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप गोदारा, हवलदार प्रदीप श्योकंद, अशोक, अजय, सचिन, सिपाही विशाल और महिला सिपाही सोनम की टीम ने जांच के बाद मयूर मलिक व उसकी लिव-इन पार्टनर रेशमा खान को बाहरी दिल्ली से दबोच लिया।

पढ़ें  विदेश में पढ़ना होगा आसान… यूपी कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला

जांच से पता चला कि सीमा खान व नवीन दोनों बीएसए अस्पताल, रोहिणी के पास सड़क किनारे अनैतिक कार्य में संलिप्त थे। उनके बीच आमतौर पर प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों को लुभाने के शुल्क को लेकर झगड़ा होता था।

29 जून की देर रात 1:30 बजे नवीन और सीमा खान के बीच ग्राहकों को लेकर झगड़ा हो गया। नवीन ने रेशमा खान के साथ मारपीट की। उसके बाद रेशमा लिफ्ट लेकर बलेनो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गई। उस दौरान मयूर मलिक अपनी मोटरसाइकिल पर घटना स्थल से 20-30 मीटर की दूरी पर खड़ा था।

रेशमा खान उसकी बाइक पर बैठ कर भागने लगी। नवीन ने जब पीछा कर उसे रोक लिया तब मयूर मलिक और रेशमा खान ने उसे चाकू मार मौके से फरार हो गए। बाद में दोनों अपने परिचित उसी बलेनो कार सवार को मौके पर बुला शव को कार में डाल पार्क के पास फेंक दिया।

लिव-इन में रह रही थी रेशमा

मयूर मलिक के खिलाफ रानी बाग, केएन काटजू मार्ग में लूटपाट आदि के पहले के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपितों द्वारा अपराध में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। रेशमा खान मुरैना, मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

वह सह-आरोपित के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसने 2012 में महेंद्र शर्मा के साथ शादी की और शादी से उनका नौ साल का एक बेटा भी है। वह अपने पति और बेटे से अलग रह रही है। वह नशे की आदी है और अनैतिक कार्य में लिप्त है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment