लोजीमेट इंडिया भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में करेगा बड़े बदलाव

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में विश्व विख्यात लोजीमेट स्टुटगार्ट इंडिया के सैटेलाइट शो का आयोजन किया जा रहा है। मेस्से स्टुटगार्ट इंडिया द्वारा आयोजित यह शो इंटरा लॉजिस्टिक्स संसाधनों परिवहन और प्रक्रिया प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लॉजिस्टिक्स के भविष्य पर रोशनी डालेगा। जिससे कम समय में किसी भी प्रोडक्ट की डिलीवरी आसानी से की जा सके इसके साथ ही कंपनी से बनने के बाद सामान को वेयरहाउस में रखने और उसे कम समय में वेयरहाउस से जरूर के अनुसार तलाश कर डिलीवरी करने तक के संसाधनों की ओर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

 

दरअसल, लोजीमेट इंडिया का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट में किया जा रहा है जिसमें लॉजिस्टिक्स जगत के पेशेवर, उद्योग जगत के लीडर इनोवेटर्स और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। लोजीमेंट इंडिया में 500 मिलियन डॉलर से अधिक के व्यापारिक समझौते व लेनदेन होंगे। एक अनुमान के मुताबिक भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर 215 बिलियन डॉलर का है और तकरीबन 22 मिलियन लोगों को रोजगार देता है। यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोजीमेट इंडिया नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी और गति शक्ति के अनुरूप दक्षता को बढ़ावा देगा तथा लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी लाने में योगदान देगा। उद्योग जगत को एक ही मंच पर लाकर लोजीमेंट इंडिया भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इनोवेशन दक्षता और विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

 

मेस्से स्टुटगार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिवीजन डायरेक्टर मुकेश खेरिया ने बताया कि इस एक्सपो में 100 से अधिक ब्रांड शामिल हुए जैसे एडवर्ब, जंघेइनरिच, डेफुकु, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, सिस्टम लॉजिस्टिक, एकिया रोबोटिक्स, डूसान बोबकैट सहित इंडिया के पहले संस्करण में लगभग 150 आधुनिक तकनीक के अनावरण करने के लिए तैयार हैं। इस शो को इन्वेस्ट इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और गति शक्ति विश्वविद्यालय का समर्थन प्राप्त है। 9500 वर्ग क्षेत्रफल में आयोजित इस कार्यक्रम में 15000 से अधिक बायस शामिल होंगे। जो कंपनियों को इस मंच के माध्यम से अपने आधुनिक संसाधनों का पेश करने व उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उद्योग जगत के विकास को गति प्रदान कर बदलावकारी इनोवेसन्स का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स के व्यापक संसाधनों, परिवहन, लेबलिंग एवं पहचान जैसी सुविधाओं के साथ यह शो उन कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण गंतव्य साबित होगा जो आधुनिक वेयरहाउस सुविधाओं की उम्मीद रखती हैं।

पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अवैध अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण के बुलडोजर 200 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

 

इस शो के दौरान स्वचालित वाहनों से लेकर आधुनिक टेरकिंग सिस्टम तक, हर तरह के इन्नोवेशन्स दर्शाए जाएंगे जो उद्योग जगत को नए आयाम देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी में बनने वाले प्रोडक्ट को डिलीवरी करने तक के बीच का जो समय है उसमें प्रयोग किए जाने वाले बदलावों को यह शो प्रस्तुत कर रहा है किसी भी प्रोडक्ट को बनने के बाद उसे वेयरहाउस में रखने और वेयरहाउस में रखने के साथ ही कम समय में उसकी पहचान कर डिलीवरी करने में जो संसाधनों का प्रयोग किया जाता है उनको यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment