लोकसभा चुनाव – गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने किया जनसंपर्क

Sanchar Now
1 Min Read

संचार न्यूज़। आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने खुर्जा, जेवर, जहांगीरपुर, सफीपुर, शाहबेरी, आदि स्थानों पर शनिवार को जनसंपर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन काल में जनता के हितों की अनदेखी की गई है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। भाजपा का जनता की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है। वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम करती है।

 

 

उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। डॉ महेंद्र नागर की सुपुत्री डॉ निधि नागर के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा में जनसंपर्क किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव के सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गई।

पढ़ें  मोबाइल कंपनी के वेयरहाउस में रेट गिरने से एक कर्मचारी की मौत, दो मामूली घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment