लोकसभा चुनाव: सपा ने उतारे 16 उम्मीवार, जानें उन सभी सीटों का सियासी समीकरण

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समते कई नाम शामिल हैं। सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है। डिंपल यादव मैनपुर से ही मौजूदा सांसद है। इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। वह भी इसी सीट से सांसद हैं।

उम्मीदवार लोकसभा सीट
डिम्पल यादव मैनपुरी
अक्षय यादव फिरोजाबाद
धर्मेंद्र यादव बदायूँ
शफीकुर्रहमान बर्क संभल
देवेश शाक्य एटा
उत्कर्ष वर्मा खीरी
आनन्द भदौरिया धौरहरा
उन्नाव अनु टण्डन
लखनऊ रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद डॉ नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर राजाराम पाल
बांदा शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर लालजी वर्मा
बस्ती रामप्रसाद चौधरी
गोरखपुर काजल निषाद

सपा ने घोषित की कैंडिडेट्स की लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने कांग्रेस और रालोद को 11 और 7 सीटें देने का ऐलान किया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सामने आयी है। रालोद और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अभी गठबंधन में सीटों के ऐलान को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

सपा लिस्ट

सपा ने कांग्रेस और रालोद गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यूपी की 80 में से 60 सीटों पर सपा ने लड़ने का फैसला लिया है। सात सीटें जयंत चौधरी की रालोद को दी गई है। 11 सीटें सपा ने कांग्रेस को दी है।

पढ़ें  ग्रामिक ने लॉन्च की पशु चारा सप्लीमेन्ट्स की नई रेंज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment