सिविल लाइन में गन पॉइंट पर कलेक्शन एजेंट से 50 लाख की लूट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक कैश कलेक्शन एजेंट बैग में 50 लाख रुपये कैश लेकर स्कूटी से जा रहा था। उसे दूसरी स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे मोनेस्ट्री मार्केट के पास हुई थी। पीड़ित राजेश ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह महाराणा प्रताप बाग और चांदनी चौक से नकदी इकट्ठा करके लौट रहा था।

जब वह बाजार के पास पहुंचा तो दूसरी स्कूटी पर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उससे 50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि उसने स्कूटी पर अपने पैरों के पास बैग रखा था। सिविल लाइंस थाने में लूट की धारा में केस दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने कहा कि राजेश नेताजी सुभाष प्लेस स्थित प्लास्टिक गोली व्यवसायी के लिए कैश एजेंट के रूप में काम करता है। उनका बयान दर्ज किया गया है और मार्गों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए हैं। पुलिस को शक है कि लूट में किसी परिचित का हाथ है, जिसे नकदी के बारे में जानकारी थी।

पढ़ें  मुजफ्फरनगर - खुब्बापुर के छात्र की काउंसिलिंग, पिता ने सुनाई पीड़ा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment