कानपुर: 7 साल पहले की लव मैरिज, फिर पत्नी के साथ सास को भी मार डाला… पति ने ऐसा क्यों किया?

Sanchar Now
4 Min Read

कानपुर। चकेरी में अवैध संबंध के शक में पति ने रविवार देर रात पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दोहरे हत्याकांड की सूचना से मुहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस के साथ ही एडीसीपी पूर्वी, एसीपी चकेरी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

अवैध संबंध का शक

चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी जोसेफ पीटर उर्फ बादल एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता था। फ्रेंड्स कालोनी निवासी 62 वर्षीय पुष्पा की 39 वर्षीय बेटी कामिनी से 2017 में उसकी शादी हुई थी। कामिनी अपने मायके में ही पति के साथ रहती थी। वह अक्सर किसी से मोबाइल पर बात करती थी जिसकी वजह से जोसेफ कामिनी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करता था।

रविवार रात करीब नौ बजे जोसेफ ने कामिनी को कहीं ले जाने के लिए ई-रिक्शा बुलवाया था। कामिनी और उसकी मां पुष्पा ने विरोध करते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जोसेफ ने मकान का गेट अंदर से बंद किया और दोनों से विवाद करने लगा।

धारदार हथियार से किया मर्डर

विवाद के दौरान जोसेफ ने धारदार हथियार से कामिनी पर हमला कर दिया। इस पर मां पुष्पा ने कामिनी को बचाने का प्रयास किया तो जोसेफ ने पुष्पा पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक ने शोर और चीखने की आवाजें सुनी तो पड़ोसी संजीव गुप्ता को बताया।

पढ़ें  आगरा में मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म; नानी के घर पहुंची थी पीड़िता

इसके बाद संजीव गुप्ता ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी पूर्वी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सात साल पहले किया था प्रेम विवाह, हत्या के बाद एकटक निहारता रहा शव

पुलिस जब जोसेफ के मकान के अंदर पहुंची तो वहां का मंजर भयावह था। किचन में बर्तन और दूसरा सामान टूटा हुआ पड़ा था। यहां का दृश्य यह समझने के लिए काफी है कि सबसे पहले विवाद यहीं से शुरू हुआ। पत्नी और सास ने खुद का बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की लेकिन खुद को बचा नहीं सकीं।

पत्नी और सास को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जोसेफ शांत हो गया। दोनों का शव एक कमरे में लाया और जमीन पर लिटा दिया। कमरे की फर्श पर खून ही खून था। वह खुद शव के पास पड़े बेड पर उपर बैठ गया और दोनों के शव को एक टक निहारता रहा।

पत्नी और सास की हत्या के दौरान उसके हाथ में भी चोटें आई हैं। बुलंदशहर को रहने वाले जोसेफ ने अपनी मौसेरी बहन से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद जोसेफ फ्रेंड्स कालोनी स्थित ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment