मदरसा संचालक ने महिला टीचर के साथ किया रेप, छुट्टी के दिन बुलाकर नशीला सामान पिलाया था

Sanchar Now
1 Min Read

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी मदरसा संचालक जुबेर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया।

चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़ें  वो पहलवान है…जुमे की नमाज पर संभल CO अनुज चौधरी को CM योगी का समर्थन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment