एग्जिट पोल को लेकर मीडिया में छिड़ी महाभारत, जी मीडिया ने अन्य मीडिया संस्थानों को किया कटघरे में खड़ा

Sanchar Now
2 Min Read

भारतीय मीडिया में महाभारत छिड़ा हुआ है। एक वायरल वीडियो ने भारतीय मीडिया की आंतरिक कलह को सतह पर लाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर ज़ी न्यूज़(Zee News) की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एग्जिट पोल(Exit Poll) को लेकर देश के सभी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। आरोप जानबूझकर गलत आंकड़े दिखाने का।

 

कभी बीजेपी और पीएम का गुणगान करते नहीं थकने वाले ज़ी मीडिया(Zee Media) ने गिरगिट की तरह रंग बदल दिया है। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है..उसमें ज़ी न्यूज़ की एंकर शोभना यादव और प्रत्युष खरे दूसरे चैनलों पर एक के बाद एक सवाल दाग रहे हैं।

इंडिया टीवी के रजत शर्मा जवाब दो..आजतक के अरुण पुरी जवाब दो ..न्यूज 24 की अनुराधा प्रसाद जवाब दो..एबीपी न्यूज़ वालों जवाब दो..

कुल मिलाकर कहें तो अपने को पाक साफ दिखाने और इन न्यूज़ चैनलों के दामन को दागदार करने की बड़ी कोशिश है। इसमें ज़ी न्यूज़ का रवैया बड़ा हैरान करने वाला है। आपको बता दें ज़ी न्यूज़ वही चैनल है जिसने एग्जिट पोल के बाद अपने पहले सर्वे में एनडीए को 370-390 सीटें दी थी। ये चैनल भी जो दूसरों पर सवाल खड़े कर रहा है..ये भी उसी फेहरिस्त में शामिल था।

लेकिन जब एग्जिट पोल पर सवाल उठने शुरु हुए तो चैनल ने अगले ही दिन अपने ही सर्वे से पलटी मारते हुए एक AI सर्वे सामने लेकर आया जिसमें एनडीए की 100 सीटें कम कर दी। और अब उसी सर्वे की दुहाई देकर ज़ी न्यूज़ दूसरे चैनलों पर सवाल उठा रहा है, खुद को दूसरों से अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है। प्रेस फ्रीडम इंडेक्स(Press Freedom Index) जैसी बड़ी बड़ी बातें कर रहा है। खुद को न्यूट्रल(Neutral) और दूसरों से अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है।
ज़ी न्यूज़ के इस बदले हुए रंग को देखकर हर कोई हैरान है। ऐसे में लोग यही कह रहे हैं कि 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!

पढ़ें  Jorge Lorenzo won't change riding style for Ducati MotoGP bike
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment