UP: अमेठी में शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, DJ में करंट उतरने से 9 बच्चे झुलसे

Sanchar Now
2 Min Read

अमेठी: जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से 9 बच्‍चे गंभीर रूप से झुलस गये। इनमें से एक बच्चे ही हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे गंभीर हालत में ही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते प्रत्येक बच्चे को 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

शिव मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पु‍लिस अधीक्षक लल्‍लन सिंह ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुरई का पुरवा गांव में शिव मंदिर में भंडारे का कार्यक्रम था। इसी दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान डीजे सिस्टम ऊपर से गुजर रही बिजली के तार से छू गया, जिससे करंट उतर गया। वहीं करंट लगने से शोभायात्रा में शामिल 9 बच्चे झुलस गए।

सभी बच्चों की उम्र 9-15 साल के बीच

अपर पु‍लिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि सभी घायल बच्चों को गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से नंदन सिंह (15) को गंभीर हालत होने के कारण लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बाकी आठ बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सभी बच्चों की आयु 09 से 15 वर्ष के बीच है।

अखिलेश यादव ने की मुआवजे की मांग

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘‘आज अमेठी में शोभायात्रा के दौरान हुए हादसे में करंट लगने से घायल हुए बच्चों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाए और 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की तुरंत घोषणा की जाए।’’ बता दें कि कल 22 जनवरी को देश भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देखा गया था। इसी क्रम में अमेठी में भी शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया था।

पढ़ें  पांच लड़के, 25 से ज्यादा बार चाकू से वार... फिर 70 मीटर तक घसीटा शव; दिल्ली में सनसनीखेज वारदात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment