उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उन्नाव जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे की वजह कार से ड्राइवर का नियंत्रण खोना बताई जा रही है। घटना गुरुवार के दिन शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 236 के पास स्कार्पियो कार हादसे का शिकार हो गई।

यह कार दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना बांगरमऊ पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार तीन घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। हालांकि, तीन घायलों की मौके पर ही मौत हो गई है। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ और थाना बांगरमऊ पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य किया। हादसे की वजह कार से ड्राइवर का नियंत्रण खोना बताई जा रही है। इस हादसे में किसी अन्य वाहन या यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गंभीर हालत में तीन घायल जिला अस्पताल रेफर

बांगरमऊ पुलिस ने इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए तीन लोगों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। हालांकि, तीनों घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव को पुलिस के पास हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार में सवार अधिकतर लोग फैजाबाद के ही थे। एक मृक भी फैजाबाद का है, जबकि दो मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों में एक व्यक्ति फैजाबाद और दूसरा बस्ती का रहने वाला है। एक घायल की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।

पढ़ें  जन्मदिन की पार्टी से लाैट रे युवकों के दो गुटों में हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत नाजुक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment