डीएनडी पर बड़ा हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, इंजीनियर की मौत

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में डीएनडी के पास गुरुवार देर रात डिवाइडर से टकराने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर की हुंडई की एक कार दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही थी। कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही डीएनडी पार करके नोएडा में पहुंची तो फिल्म सिटी के लिए उतरने वाले रास्ते के निकट डिवाइडर में घुस गई। डिवाइडर से टकराते ही कार में लगे एयरबैग खुल गए।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई और वाहन नहीं टकराया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गंभीर रूप से घायल चारों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस घायल और मरने वाले की पहचान करने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद डीएनडी के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद सामान्य कराया।

पढ़ें  शासन स्तर से हुई सुनवाई में ग्रेटर वैल्यू शरणम का एफएआर को मिली मंजूरी, एओए ने जताई थी आपत्ति
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment