माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, ओडिशा के जंगलों से 2.5 टन विस्फोटक बरामद

Sanchar Now
2 Min Read

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कोइडा जंगल क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 2.5 टन विस्फोटक सामग्री बरामद की है. यह बड़ी सफलता सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त कार्रवाई में मिली.

सूत्रों के अनुसार, जरेइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलिपोश इलाके में माओवादी गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों ने घंटों तक घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग की मदद से जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

सुरक्षाबलों ने 2.5 टन विस्फोटक सामग्री बरामद की

अधिकारियों ने बताया कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले के लिए किया जा सकता था. हाल ही में सुंदरगढ़ के के.बालांग थाना क्षेत्र के बैंको स्टोन क्वेरी से माओवादियों द्वारा करीब चार टन विस्फोटक लूटे जाने की घटना के बाद यह बरामदगी बेहद अहम मानी जा रही है.

बता दें, शुक्रवार को ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन टन से ज्यादा विस्फोटक बरामद किए थे. इसके बाद से दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं.

स्निफर डॉग की मदद से मिले जमीन में दबे विस्फोटक

1 जून को राउरकेला के बालिघाट पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए थे. इन घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं और जांच जारी है.

पढ़ें  तीन देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, करेंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment